Headlines

कोंच-दहेज उत्पीडऩ को लेकर 5 पर मुकदमा, रिपोर्ट-नवीन कुशवाहा

कोंच (जालौन)। दहेज की मांग को लेकर महिला को प्रताडि़त करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
नगर के मुहल्ला मालवीय नगर निवासी अफसाना वानो पत्नी सरफराज ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुये बताया कि उसका विवाह बीती 5 सितम्बर बर्ष 2016 को मुहल्ले के ही सरफराज पुत्र सत्तार के साथ सम्पन्न हुआ था जिसमें उसके पिता ने अपनी सामर्थ के मुताबिक दान -दहेज दिया था।

अफसाना ने बताया कि अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पति सहित ससुर व सास रईसा,देवर सोहेल एवं गफ्फार लगातार उसका उत्पीडन कर रहे हैं और आये दिन गाली-गलौच कर उसके
साथ मारपीट करते रहते हैं। वहीं उक्त मामले को लेकर कोतवाली पुलिस ने उक्त सभी लोगों के खिलाफ दफा 323,504,506,498,दहेज अधिनियम एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *