Headlines

झांसी के विकास का माॅडल नगर निगम को दिया जायेगा- पंकज रावत, रिपोर्ट-देवेंद्र

झांसी। भारतीय प्रजाशक्ति पार्टी की बैठक पार्टी कार्यालय पर रा. अध्यक्ष पंडित पंकज रावत की अध्यक्षता बैठक हुई इस बैठक में निर्णय लिया गया है कि झाँसी को स्मार्ट सिटी का दर्जा मिलने के बाद भी उतना विकास नहीं हुआ जितना कि होना चाहिए था।
पंकज रावत ने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर सिर्फ सपने दिखाये जा रहे है गरीबों के लिये विकास की कोई योजना नहीं है। विकास की इस धारा में अगर सिर्फ कोई पिस रहा है तो वह गरीब व मध्यम वर्ग। मुख्य चैराहों पर विकास हुआ लेकिन कब्जा बड़े बड़े होटल वालों तथा दुकानदारांे ने कर लिया है। ठेले वालों या राह चलने वालों के लिये कोई पार्किंग नहीं है।
भारतीय प्रजाशक्ति पार्टी नगर निगम की बैठक में झांसी के विकास के साथ साथ गरीबों व मध्यम वर्गीय परिवारों के विकास के लिये नगर निगम में 11 सूत्रीय योजना प्रस्तुत करेगी जो झांसी के सम्पूर्ण विकास के लिये वरदान साबित होगी।
बैठक का संचालन श्रुति चडडा नीरजा रावत, प्रीति साहू, भावना राजपूत, सरोज पस्तोर, मीना रायकवार, सुनीता साहू, सुमन अहिरवार, द्रोपदी, आनन्द मुदगल, धरन शर्मा, राधारमन उपाध्याय, जयकिशन गोस्वाम, दीपक घुटेरिया, राजीव ओझा, राजेश तिवारी, कमलेश मलिक, रमनदास, सोनू गुप्ता, रोहित शर्मा, अमित यादव, रामकुमार पाठक, प्रकाश श्रीवास्तव, अजय मिश्रा, वृन्दावन प्रजापति, अंशुल शुक्ला, पं पकज शर्मा, आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन धरन शर्मा ने तथा आभार आनंद मुदगल ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *