कोंच (जालौन)। थाना कैलिया पुलिस ने धोखाधड़ी करने एवं गाली-गलौच कर मारपीट करने के आरोप में एक युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। थाना कैलिया पुलिस को प्रार्थनापत्र देते हुये ग्राम धौरपुर निवासी सरिता पत्नि जसराम ने बताया कि गाँधी नगर कोंच में रहने वाली पूजा पुत्री सन्तराम फर्जी पहचान पत्र के आधार पर ग्राम धौरपुर में लक्ष्मीराम की पुत्री बनकर उसके ससुर के घर पर जबरन रह रही है और उस घर को वह अपना घर बताकर उसके साथ गाली-गलौच कर मारपीट करती रहती है।
वहीं उक्त मामले को लेकर पुलिस ने जांच के उपरान्त पूजा के खिलाफ दफा 420, 504, 506 के तहत
मुकदमा दर्ज कर लिया है।
