कोंच (जालौन)। पति के अचानक लापता हो जाने से परेशान पत्नि ने गुरूवार को कोतवाली पुलिस को प्रार्थनापत्र सौंपते हुये कार्यवाही किये जाने की मांग की है।
नगर के मुहल्ला गोखले नगर में रहने वाली तनु सोनी पत्नि अभिनव सोनी ने बताया कि बीती 29 मई को वह अपने पति के साथ इन्दौर गयी हुयी थी तभी वहां के बस स्टेण्ड से उसका पति अचानक कहीं लापता हो गया है और काफी खोजबीन करने के बाद भी उसके पति का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है।
पीडि़ता ने पुलिस से कार्यवाही किये जाने की मांग की है।
