कोंच (जालौन)। पति एवं सास-ससुर की मौजूदगी में एवं उनके उकसाने पर गाँव के ही एक व्यक्ति पर महिला ने छेड़छाड़ कर बदनियती से उसका हांथ पकड़ कर जमीन पर गिरा देने का आरोप लगाते हुये क्षेत्राधिकारी को प्रार्थनापत्र सौंपा।
थाना कैलिया क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले ग्राम बरोदा कला में रहने वाली
एक महिला ने क्षेत्राधिकारी शीशराम सिंह को प्रार्थनापत्र सौंपते हुये
बताया कि बीती 9 जून को शाम करीब 4 बजे वह घर के बाहर मौजूद थी तभी उसके पति एवं ससुर की मौजूदगी में उनके उकसाने पर गाँव के ही नन्जू लोधी ने छेड़छाड़ कर बदनियती से उसका हांथ पकड़ लिया और जमीन पर गिरा दिया, साथ
ही पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की उसे धमकी दी। पीडि़त महिला ने बताया कि घटना के अगले रोज वह शिकायत करने के लिये थाना कैलिया पहुॅची लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। उक्त घटना को लेकर क्षेत्राधिकारी ने थानाध्यक्ष को जांच कर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दे दिये हैं।
