कोंच-तीन संदिग्ध युवक चढ़े पुलिस के हत्थे,पूछताछ जारी, रिपोर्ट-नवीन कुशवाहा

कोंच (जालौन)। सोमवार को दोपहर के समय करीब 1 बजे मुख्यमार्ग पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्यशाखा के ठीक बाहर नशीला पाउडर सूंघ रहे तीन किशोरवय उम्र के युवकों को चैकिंग कर रही पुलिस ने सन्दिग्ध हालत में दबोच लिया और पुलिस उक्त तीनों युवकों को अपने साथ कोतवाली ले आयी जहां पुलिस उनसे पूंछताछ करने में जुटी हुयी है।

प्रारम्भिक पूंछताछ में उक्त युवक अपना नाम व पता स्पष्टï नहीं बता रहे हैं जिससे उनकीं गतिविधियां सन्दिग्धता की ओर इशारा कर रहीं हैं। विदित हो कि इन दिनों नगर में खासकर
बैंकों के अन्दर एवं बाहर टप्पेबाजी की घटनाएं आये दिन घटित हो रहीं हैं और इन घटनाओं से पुलिस भी खासी परेशान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *