नई दिल्ली 31 जून । अपने भाषण से विवादों में रहने वाले नेशनल कांफ्रेंस के नेता जावेद राणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है । राणा ने कहा कि पाकिस्तान की इतनी हैसियत नहीं है कि वह भारत पर गोले बरसाए।। मोदी के इशारे पर हमारे लोग मारे जाते हैं । उन्होंने कहा कि पाकिस्तान मोदी के निर्देश पर गोले बरसाता है।
राणा ने यह बातें पूंछ में आयोजित पार्टी के एक कार्यकर्ता सम्मेलन में कही । उन्होंने कहा कि मोदी और उनके संगठन में ताकत नहीं है कि वह 35a और धारा 370 को हमसे छीन सकें ।
मैं उन्हें चुनौती देता हूं । राणा ने कहा कि हमें यहां से पाकिस्तान जाने में 15 मिनट लगते हैं, लेकिन हमने पाकिस्तान के साथ गठजोड़ ना कर 3 दिन की दूरी पर दिल्ली के साथ गठबंधन किया था। ऐसा हमने गोले खाने के लिए नहीं किया था।
