बालिका सुरक्षा के लिए योगी सरकार का जुलाई अभियान

लखनऊ 25 जून । उत्तर प्रदेश में जुलाई महीने में सरकार बच्चों के प्रति बढ़ते अपराधों को देखते हुए बालिका सुरक्षा जागरूकता के लिए जुलाई अभियान चलाएगी । इस बारे में मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडे में प्रदेश के सभी जिलों के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं। इस अभियान की रूपरेखा भी भेजी गई है।

यह अभियान 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाया जाएगा।

यह अभियान प्रत्येक जनपद के जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से चलाया जाएगा।

इस अभियान के तहत स्कूल की छात्राओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी जाएगी। यह जानकारी स्थानीय पुलिस स्टेशन के दो अधिकारी व कर्मचारी (एक महिला व एक पुरुष) द्वारा दी जाएगी। इनके सहयोग में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा एक या दो एक्सपर्ट लगाए जाएंगे जो महिला सुरक्षा के बारे में ब्रीफिंग संबंधी आयोजनों के बारे में जानकारी रखते हों।

स्कूलों के चयन में गांव व छोटे कस्बों के स्कूल/कॉलेजों को वरीयता दी जाएगी।

प्रत्येक स्कूल/कॉलेज की 200-300 छात्राओं को एक बार में जागरुकता प्रदान की जाए और इसका प्रसारण मीडिया कवरेज के माध्यम से किया जाए।
ये भी दिए गए निर्देश

इस अभियान में प्रत्येक सत्र दो घंटे का होगा।

मीडिया कवरेज के लिए जिलाधिकारी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम का गठन किया जाए।

अभियान की समस्त जिम्मेदारी जिलाधिकारी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक द्वारा ली जाएगी।

जिलाधिकारी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक यह सुनिश्चित करेंगे कि जून तक स्कूलवार शिड्यूल बनाकर मुख्य सचिव कार्यालय और पुलिस मुख्यालय भेजी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *