कानपुर-फिल्म आर्टिकल 15 का विरोध, पोस्टर जलाए, नारेबाजी की

कानपुर 25 जून। माँ भारती जन कल्याण सिमित के तत्वाधान में बड़ा चौराहा पर सिथित भारत माता मन्दिर में आगामी 28 जून को रिलीज होने वाली फ़िल्म आर्टिकल 15 के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। फ़िल्म के खिलाफ नारे बाजी की गयी तथा फ़िल्म के पोस्टर फूंके गए

इस अवसर पर अध्यक्ष पंडित सानंद महाराज ने कहा कि फ़िल्म आर्टिकल 15 में ब्राह्मण वर्ग को अत्याचारी एवम् आततायी के रूप में दरसाया गया है । फ़िल्म को एक सच्ची घटना पर आधारित बताया गया है ।जबकि मूल घटना के पात्रो की जातियो से छेड़ छाड़ करते हुए फ़िल्म में कथित रूप से ब्राह्मण वर्ग के लोगो को बलात्कारी एवम् हत्यारा दिखाया गया है जो की सरासर झूठ है । फ़िल्म के लोग एक साजिस के तहत फ़िल्म के माध्यम से ब्राह्मण वर्ग को पूरे देस में बदनाम करने की साजिस रचीगयी है ।यह बर्दास्त नही किया जायेगा और इसका मुह तोड़ जवाब दिया जायेगा।

संयोजक संदीप पाण्डेय ने कहा कि यह कुत्सित प्रयास ब्राह्मण वर्ग को बदनाम करने का इस घटिया स्तर की सोच की फ़िल्म के माध्यम से किया जा रहा है ।ये ब्राह्मण विरोधी मानसिकता का प्रतीक है ।सभी लोग ब्राह्मण वर्ग को गाली दे कर आगे बढ़ने की रणनीत अपनाने लगे है ये धूर्त मानसिकता बर्दास्त नही की जायेगी । और सिनेमाघरों के मालिको से यह अपील की जाती है कि ओ लोग इस फ़िल्म को न दिखाए नहीं तो इसको परिणाम ठीक नही होगा ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मनीष पाण्डेय सौरभ मिश्रा विपिन मिश्रा कार्तिकेय शुक्ला नरेंद्र शास्त्री अविनाश पाण्डेय नवनीत शुक्ल रमन द्विवेदी डंडा पाण्डेय पप्पू त्रिवेदी मयंक मिश्रा अभिषेक कृष्ण शास्त्री आचार्य महर्शि अदि लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *