शियोपुर 3 जुलाई। मध्यप्रदेश के शिवपुर में विजय नगर तहसील में एक अजीब ही वाकया सामने आया है। यहां नगर पालिका सीएमओ अजीज खान ने एक कुत्ता को मारने वाले को ₹1100 इनाम व्यक्तिगत रूप से देने की घोषणा कर दी । जब कुछ लोग कुत्ते की लाश लेकर नगरपालिका पहुंचे तो अध्यक्ष ने उन्हें ₹1100 का इनाम दिया ।तहसील में पशु क्रूरता का यह मामला सामने आने के बाद चर्चा है।
बताया जाता है कि यह कुत्ता पिछले 2 दिन में 33 राहगीरों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुका था । लोगों के बीच दहशत को देखते हुए नगर परिषद में उसे मारने वाले को ₹1100 इनाम देने की घोषणा की थी । इस बीच देर शाम युवाओं की एक टीम ने कुत्ते को लाठी-डंडों से पीटकर मार गिराया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार विजयनगर तहसील में सोमवार रात कुत्ते ने बाजार में सारी खरीदारी कर रहे राहगीरों पर हमला बोल दिया। इससे बाजार में भगदड़ मच गई और कुत्ते ने 20 लोगों को काट कर घायल कर दिया । मंगलवार को भी कुत्ते ने 13 लोगों पर हमला बोल दिया घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से तीन को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया है।
