Headlines

कमाल है! बदमाश पति की नाक ही काट ले गए?

नई दिल्ली 10 दिसम्बरः राजस्थान मे  एक अजीब मामला सामने आया। पत्नी के साथ बलात्कार करने की कोशिश कर रहा बदमाश पति के विरोध करने पर उसकी नाक काट ले गया। दंपति ने बदमाशो से जमकर लोहा लिया।

पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. SP के निर्देश पर पुलिस पीड़ित परिवार को सरमथुरा थाने लेकर गई और कागजी कार्रवाई के बाद महिला का मेडिकल करवाया गया. पुलिस केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश कर रही है. साथ ही अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है.

पुलिस में दर्ज शिकायत में पीड़ित परिवार ने बताया कि शुक्रवार की रात खरोली निवासी अशोक गांव में ही रहने वाले पीड़ित परिवार के घर में चाकू लेकर घुस गया. उसने गलत नीयत से सो रही पीड़ित महिला को जगा दिया और चाकू दिखाकर जमीन पर लेटने के लिए कहा.

लेकिन महिला ने हल्ला मचा दिया और आरोपी युवक से खुद ही भिड़ गई. महिला का शोर सुन उसका पति भी जाग गया और वह भी आरोपी से भिड़ गया. पति-पत्नी की गिरफ्त में आ चुके आरोपी ने दांत से पीड़ित महिला के पति की नाक ही काटकर अलग कर दी.

पति को घायल देख महिला ने आरोपी को छोड़ दिया और वह मौका पाकर भाग गया. लेकिन थोड़ी ही देर में आरोपी अन्य लोगों के साथ लाठी-डंडा लेकर पीड़ित परिवार के यहां फिर से आ धमका. वे पीड़ित परिवार को धमकी देने लगे कि पुलिस में शिकायत की जान से मार देंगे.

आरोपी के साथ उसकी मां और एक चचेरे भाई ने भी पीड़ित परिवार को धमकाया. पीड़ित पति-पत्नी किसी तरह छिपकर घर से निकले और जंगल के रास्ते सरमथुरा थाना की ओर जाने लगे. लेकिन आरोपी अशोक, उसकी मां गुड्डी और चचेरे भाई लक्ष्मण ने उन्हें रास्ते में रोक लिया.

पीड़ित पति-पत्नी किसी तरह बच-बचाकर वापस घर लौट आए. वे दोबारा घर से निकले और जंगलों के रास्ते करीब 16 किलोमीटर चलकर हाईवे पर पहुंचे और एक ट्रक में लिफ्ट लेकर धौलपुर पहुंच गए. धौलपुर पहुंचकर पीड़ित दंपति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. SP के निर्देश पर पुलिस ने उसी रात गांव में दो बार दबिश दी और मुख्य आरोपी अशोक को गिरफ्तार कर लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *