झांसे मे आयी माडल और लुट गई दुनिया…!

नई दिल्ली 28दिसम्बरः क्रिसमस के दिन नई दिल्ली मे एक माडल के साथ दो लोगो  ने रेप किया। पीड़िता ने खुद इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दो आरोपियो  को पकड़ लिया है।

पुलिस के अनुसार 19 साल की लड़की माडल बनने की चाहत मंे थी। इस बीच उसकी मुलाकात सतीश नामक युवक से हुयी।अपनी बातो  मे फंसाकर सतीश लड़की को दिल्ली ले आया।

यहां वो जामिया नगर मे किराये से रहने लगी। सतीश ने लड़की से कहा कि उसकी दिल्ली मे काफी जानपहचान है और वो किसी डायरेक्टर से उसकी मुलाकात करा देगा।

लड़की का आरोप है कि पिछले 15दिन से सतीश उसे यहां-वहां घुमा रहा था।  क्रिसमस वाले दिन उसने फोन कर एक माल मे बुलाया। माल पहुंचे सतीश के साथ उसका दोस्त भी था।

पुलिस ने बताया कि लड़की को लेकर दोनो  सरोजनी नगर में एक फलैट मे पहुंचे। यहा दोनो  ने लड़की को नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद बलात्कार किया।

जब लड़की को होश आया तो उसे धक्का लगा। उसने सौ नंबर पर सूचना दी। पुलिस ने लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमे बलात्कार की पुष्टि हुयी। इस पर पुलिस ने दो आरोपियो  को बंदी बना लिया। एक आरोपी हरेन्द्र फरार बताया जा रहा है।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *