रोहिंग्या कैंप मे आग लगी, चार की मौत

ढाका 13 जनवरीः कल रोहिंग्या कैंप मे आग लगने से चार लोगो  के मरने की खबर है। यह घटना दक्षिणी बांग्लादेश के काक्स बाजार के निकट हुयी। मरने वालो  मे तीन बच्चे व एक महिला शामिल है।

ढाका ट्रिब्यून से बात करते हुए निरबाही ऑफिसर मोहम्मद निकारुज्जमान ने बताया कि कॉक्स बाजार के निकट कैंपों में आग लगने से चार की मौत हुई है। वहीं, रेड क्रेसेंट के अधिकारियों ने बताया कि इस आग में कम से कम सात लोग गंभीर रूप से जल गए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

म्यांमार के अल्पसंख्यक रोहिंग्या मुस्लिमों को अपने ऊपर हुए अत्याचार के बाद बांग्लादेश में शरण लेनी पड़ी है। म्यांमार में सुरक्षा बलों द्वारा खदेड़ने के बाद लाखों लोगों को बांग्लादेश में शरण लेनी पड़ी है। दिसंबर 2017 तक म्यांमार से भगाए जाने के बाद करीब 6,55,000 रोहिंग्याओं को बांग्लादेश में शरण लेनी पड़ी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *