बागपत. यूपी के बागपत में युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं की गुंडई सामने आई है। यहां शादी करने कोर्ट आए प्रेमी युगल को कार्यकर्ताओं ने पुलिस ने जमकर पीटा। कार्यकर्ता पुलिस के सामने ही प्रेमी और प्रेमिका को पीटते रहे मगर पुलिस चुपचाप खड़ी देखती रही। कार्यकर्ताओ ने सरे राह प्रेमी का पीटते हुए उसको जुलूस भी निकाला। इस दौरान युवा वाहिनी के कार्यकर्ता जय श्री राम के नारे लगाते हुए भी नजर आए।
प्रेमी सहारनपुर से और प्रेमिका पंजाब से शादी करने शनिवार को दोनों बागपत कोर्ट में आए थे।
-युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने लव जिहाद का आरोप लगाकर दोनों की पिटाई करनी शुरू कर दी।
-आरोप है कि पुलिसकर्मी दोनों को बचाने के बजाय खुद भी प्रेमी को पीटने लगे।
-वहीं पुलिस ने गुंडा गर्दी करने वाले कार्यकर्ताओं के बजाय प्रेमी युगल को ही हिरासत में ले लिया है।
-कार्यकर्ताओं ने प्रेमी युगल को वकील के चेम्बर से उठाकर दोनों की जमकर पिटाई की।
-भगवा चोला ओढे हुए कार्यकर्ता गुंडाई दिखाते हुए कानून को अपने हाथ में रहे है और पुलिस पीड़ितों को बचाने के बजाय उनपर उलटा हाथ साफ कर रही है।