नई दिल्ली 16 जनवरीः निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा की नयी फिल्म गॅाड, सेक्स एंड टूथ के विवाद मे घिरने की संभावना व्यक्त की जा रही है। ओशो से प्रेरित फिल्म को लेकर क्या है, यह हम आपको बता रहे हैं।


रामगोपाल वर्मा लीक से हटकर काफी बोल्ड विषयों पर फिल्म बनाते आए हैं. रंगीला से लेकर वीरप्पन तक रामगोपाल वर्मा ने कई ऐसे अनछुए विषयों को पेश किया है. इस बार रामोगापल वर्मा ने अडल्ट ऐक्ट्रेस मिया माल्वोका के साथ ‘गॉड, सेक्स ऐंड ट्रुथ’ फिल्म लेकर आ रहे हैं.
इस फिल्म में एक और कोट है- यौन संबंध ईश्वरीय देन है और इस पर लगाए गए प्रतिबंध मानवीय. कई लोग यौन संबंध को प्रकृति का मूल समझते हैं और इसे वर्जित करने के पक्ष में नहीं हैं. लेकिन दूसरी तरफ इसे अधायत्म की राह में रोड़ा समझा जाता है. यौगिक दर्शन में पवित्र यौन ऊर्जा का जिक्र मिलता है. को अगर इंसान अपनी सेक्सुअल एनर्जी को अध्यात्म के पक्ष में उठाता जाए तो वह ईश्वर की प्राप्ति कर सकता है.
