झांसीः
मुक्ताकाशी मंच पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें 69 जोड़ों ने एक साथ जीने की कसमें खाई। विवाह में जोड़ों को उपहार दिये गये।

बताते चलें कि झांसी के मुक्ताकाशी मंच पर जिलाधिकारी के निर्देशन में समाज कल्याण विभाग के सहयोग से नगर आयुक्त द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया है।
सम्मेलन में बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा, मऊरानीपुर विधायक बिहारीलाल आर्य एवं गरौठा विधायक जवाहर सिंह राजपूत, जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी, नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार, पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सम्मेलन में प्रति जोड़े 35 हजार रुपए खर्च किये गये।
सम्मेलन में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग एवं सामान्य वर्ग के गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन किया गया है। योजना में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले जरुरतमंद निराश्रित, निर्धन परिवारों की विवाह योग्य कन्या, विधवा, परित्यक्ता/तलाकशुदा महिलाओं के विवाह हेतु अनुदान योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
