झांसी। शासन के निर्देश के क्रम एवं उपनियंत्रक मुनेश कुमार गुप्ता के आदेशानुसार आग से बचाव हेतु झांसी के बाजारों, स्कूलों , फैक्ट्री आदि में एक माह तक चलने वाले जागरूकता अभियान के अन्तरत आज नागरिक सुरक्षा प्रखंड कोतवाली के अंतर्गत गंधीगर टपरा क्षेत्र में अभियान चलाकर व्यावसायिक भवनों दुकानों आदि के स्वामियों एवं उसमे कार्य कर रहे कर्मियों को आग से बचाव हेतु जागरूक किया गया एवं जिन दुकानों पर अग्नि शमन यंत्र नहीं पाये गये उन्हें लगवाने, समय समय पर बिजली के कनेक्शन-फिटिंग को दूरुस्त कराने का आव्हान किया गया, पानी का प्वाइंट ठीक रखने , संकरी गलियौ को अतिक्रमण मुक्त रखने, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को तत्काल खाली रास्ता देने के लिए सजग किया गया जिसमें डिविजनल वार्डन विनय सिजरिया के नेत्रत्व में स्टाफ अधिकारी वार्डन संदीप गुप्ता स्टाफ अधिकारी फायर अनूप वर्मा पोस्ट वार्डन मनोज सोनी, जितेन्द्र सिंह चौहान, डिप्टी पोस्ट वार्डन जावेद खान, प्रभारी पो.वा. जुगल किशोर कुशवाहा, सेक्टर वार्डन राशिद खान, राघवेन्द्र वर्मा, अनमोल अग्रवाल, विनोद कुमार, श्याम लाल, आशुतोष किल्पन, स्वयं सेवक प्रवीण सोनी आदि बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों द्वारा सहायक उपनियंत्रक सुनील सिंह के निर्देशन मैं उक्त अभियान में प्रतिभाग किया।
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- जम्मू कश्मीर
- दिल्ली एनसीआर
- पंजाब
- बिहार
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
- हिमाचल
उपनियंत्रक के निर्देशन में आग से बचाव हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया ,रिपोर्ट:अनिल मौर्य
