अनूपपुर (मध्य प्रदेश, राजेश शिवहरे) 27 मई । 9 से 21 जून 2023 तक भुवनेष्वर (उड़ीसा) में जनजातीय खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आदिवासी संवर्ग के 18 से 30 वर्ष के पुरुष, महिलाएं अपनी-अपनी विधा में सम्मिलित हो सकते हैं। इस संबंध में जनजातीय कार्य विभाग के जिला क्रीड़ा प्रभारी श्री शेख खलील कुरैशी के मो.नं. 9826807730, 9340580133 पर सम्पर्क कर खेल विधा, संवर्ग, चयन प्रतियोगिता, दस्तावेज, आयोजन स्थल, आयोजन दिनांक, समय आदि के संबंध में विस्तृत ब्यौरा प्राप्त किया जा सकता है।
भुवनेश्वर (उड़ीसा) में किया जाएगा जनजातीय खेल महोत्सव का आयोजन
