लखनऊ।।बीजेपी का यूपी में मिशन ऑपरेशन जारी।।सपा नेता सुखराम यादव को बीजेपी में लाने की तैयारी
सुखराम सिंह ने थोड़ी देर पहले CM योगी से मुलाकात की। लोकभवन में CM योगी और सुखराम यादव की मुलाकात
अखिलेश यादव से काफी नाराज चल रहे है सुखराम यादव। पत्नी और बेटे मोहित यादव के साथ की CM से मुलाकात।।सीएम योगी ने मिशन 2024 में साथ देने की कही बात। सुखराम के बेटे मोहित पहले ही रंग चुके हैं BJP के रंग में.
दिल्ली। नेशनल SC आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय सांपला ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है ।
*सहारनपुर से इस वक्त की बड़ी खबर*
सहारनपुर देहरादून अंबाला हाईवे पर भीषण सड़क हादसा गाड़ी में 4 जिंदा जले
सहारनपुर के अंबाला हाईवे पर पुल के ऊपर
गाड़ी को आगे एवं पीछे दोनों साइड से लगी टक्कर इससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और उसमें बैठे 4 लोगों के जिंदा जल गए
पता चलते ही थाना रामपुर मनिहारान पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी
*लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने सोमवार को एक अहम फैसले में कहा कि सरकारी कर्मी की विवाहित पुत्री भी मृतक आश्रित के रुप में नौकरी पाने की हकदार है। कोर्ट ने नजीर में कहा कि सेवा कानून के तहत मृतक आश्रित की नियुक्ति के लिए पुत्री की वैवाहिक स्थिति मायने नहीं रखती।*
