हमने हमेशा सकारात्मक राजनीति की- पीएम

दिल्ली। NDA की बैठक में पीएम मोदी का संबोधन चल रहा है
भारत को विकसित देश बनाना है- पीएम मोदी
जो गठबंधन नकारात्मकता से बने वो सफल नहीं रहे
NDA किसी के विरोध में नहीं बना था- पीएम मोदी
कांग्रेस ने दलों का इस्तेमाल अपने हित में किया-PM
हमने हमेशा सकारात्मक राजनीति की- पीएम

हम केवल आज की जरूरतों के लिए काम नहीं कर रहे हैं, हम आने वाली पीड़ियों के भविष्य को भी सुरक्षित बना रहे हैं…हम विकास भी कर रहे हैं और विरासत को भी सहेज रहे हैं, हम मेक इन इंडिया पर भी बल दे रहे हैं और पर्यावरण की रक्षा भी कर रहे हैं, हमारी नीयत साफ है, नीति स्पष्ट है और निर्णय ठोस है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

जनता देख रही है कि ये पार्टियां क्यों इकट्ठा हो रही हैं? जनता ये भी जान रही है कि ऐसा कौन सा गोंद है जो इन पार्टियों को जोड़ रहा है। किस तरह छोटे-छोटे स्वार्थ के लिए मूल्यों और सिद्धांतों से समझोता किया जा रहा है: PM मोदी

एक तरह से NDA अटल जी की एक ओर विरासत है जो हमें जोड़े हुए है। NDA के निर्माण में आडवाणी जी ने भी बहुत अहम भूमिका निभाई थी और वो आज भी हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं…हाल ही में NDA के गठन के 25 साल पूरे हुए हैं, ये 25 वर्ष देश की प्रगति को गति देने और क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा करने के रहे हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *