भाजपा द्वारा योजनाबद्ध तरीके से हमारे गणतंत्र के चरित्र पर गंभीर हमला किया जा रहा

कर्नाटक- विपक्ष की बैठक के बाद PC- सभी 26 पार्टियों के साथ मिलकर हमने इस गठबंधन को इंडियन नेशनल डेवेलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस(INDIA) नाम दिया है – कांग्रेस अध्यक्ष

अगली बैठक मुंबई में होगी – कांग्रेस अध्यक्ष । संयोजक का नाम अगली बैठक में तय होगा- कांग्रेस अध्यक्ष । विपक्षी दलों से डर गई है बीजेपी,भाजपा संविधान को ख़त्म करना चाहती है – कांग्रेस अध्यक्ष !!

भाजपा द्वारा योजनाबद्ध तरीके से हमारे गणतंत्र के चरित्र पर गंभीर हमला किया जा रहा है। हम उस मानवीय त्रासदी पर अपनी गंभीर चिंता व्यक्त करते हैं जिसने मणिपुर को नष्ट कर दिया है। प्रधानमंत्री की चुप्पी चौंकाने वाली है। हम संविधान और लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित राज्य सरकारों के संवैधानिक अधिकारों पर लगातार हो रहे हमले का मुकाबला करने के लिए प्रतिबद्ध हैं: विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A से जुड़े 26 राजनीतिक दलों का संयुक्त प्रस्ताव

भाजपा ने अचानक से NDA के विचार को पुनर्जीवित क्यों किया? वे जो प्रभाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं कि 2024 में भाजपा जीत रही है वो सच नहीं है। उनका गठबंधन एक जरूरत बन गई है। हम अभी तक जब बैठक करते थे तो भाजपा कहती थी की देखिए, हर कोई एक के खिलाफ है, अभी वे भी गठबंधन कर रहे हैं।…उन्हें अपनी गठबंधन की चिंता करनी चाहिए हमारे गठबंधन की नहीं: नेशनल कांफ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला, बेंगलुरु

आजादी के बाद यह पहली बार है कि जब ज्यादातर राजनीतिक दल एक साथ आने की जरूरत महसूस कर रहे हैं, जैसा अंग्रेजों के समय में हुआ था, क्योंकि मानसिकता एक जैसी है। वे (भाजपा) संविधान को नष्ट कर रहे हैं…आज न केवल आंतरिक बल्कि बाहरी तौर पर भी भारत उथल-पुथल से गुजर रहा है: PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती, बेंगलुरु

वे अब एनडीए को याद कर रहे हैं, मुझे उम्मीद है कि उनके एनडीए पार्टनर खुश होंगे कि आखिरकार उन्हें याद किया जा रहा है। पहले वे कहते थे कि हमें एनडीए की ज़रूरत नहीं है, भाजपा अकेले ही काफी है लेकिन अब वे बैठक बुला रहे हैं इसका मतलब है कि कुछ गलत हो रहा है: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार, बेंगलुरु

समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों की बैठक का नतीजा है कि वे(भाजपा) चिंतित हैं। हमें भारत के विचार की रक्षा करनी है, जिसे भारत सरकार ने नष्ट कर दिया है। हमें भारत के विचार को बरकरार रखना है: कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, बेंगलुरु

यह इंडिया के लिए I.N.D.I.A द्वारा एक लड़ाई है, और I.N.D.I.A इस लड़ाई को जीतेगा। यह एक सामूहिक प्रयास है। राहुल जी ने इसे सही ठहराया कि इसका नाम I.N.D.I.A क्यों होना चाहिए, उन्होंने कहा कि यह लड़ाई इंडिया के लोगों, इंडिया के संविधान और इंडिया पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ है। इसीलिए यह NDA बनाम I.N.D.I.A है और इंडिया के खिलाफ कोई भी लड़ाई होती है तो इंडिया हमेशा जीतता है: कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत, बेंगलुरु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *