किसानों को मॉडल दिखाकर सिखाया गया उन्नत खेती और भूजल संरक्षण की तकनीक

– भूजल संरक्षण सप्ताह में योगी सरकार के भूगर्भ जल विभाग की अनूठी पहल

– भूजल संरक्षण और उन्नत खेती की तकनीक अपनाने के लिए किसानों को किया प्रेरित

– किसानों के लिए गोष्ठी का भी हुआ आयोजन

18 जुलाई, झांसी। भूजल सप्ताह में आयोजित कार्यक्रम के तहत झांसी जिले के किसानों को गौ आधारित प्राकृतिक खेती और जल संरक्षण के मॉडल दिखाने के लिए उन्हें भ्रमण कराया गया। भूगर्भ जल विभाग ने झांसी के 22 गाँव के चयनित 60 किसानों को अम्बाबाय स्थित गौ आधारित कृषि का मॉडल दिखाया। यहां एक संगोष्ठी का अभी आयोजन किया गया जिसमें योगी सरकार की ओर से बुंदेलखंड में प्राकृतिक खेती और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। 

गौ आधारित प्राकृतिक खेती करने वाले कृषक श्याम बिहारी गुप्ता ने कृषकों को जलस्तर बढ़ाने के लिए खेत में तालाब बनाने और इसमें पानी पहुंचाने के लिए नालों के तैयार करने की तकनीक बताई। इसके साथ ही मेड़बंधी, गौ आधारित खेती, कृषि आधारित कुटीर उद्योग की स्थापना के बारे में जानकारी देते हुए प्रयोग की सफलता के बारे में बताया गया। 

भूगर्भ जल विभाग के सीनियर जियोफिजिस्टि शंशाक शेखर सिंह ने बताया कि 16 से 22 जुलाई तक भूजल सप्ताह मनाया जा रहा है। झांसी के 22 गांव के 60 किसानों को अम्बाबाय गांव में कृषि के गौ आधारित और जल संरक्षण के मॉडल का भ्रमण कराया गया। किसानों को प्रदेश और केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं स्प्रिंकलर, अटल भूजल योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गयी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *