सेव
जेड आर यू सी सी के सदस्यों ने किया नए मण्डल रेल प्रबन्धक का स्वागत
भारतीय रेल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियांत्रिकी सेवा से आए 1992 बैच के अधिकारी दीपक कुमार सिन्हा के झांसी रेल मण्डल के मण्डल रेल प्रबंधक का पदभार ग्रहण करने पर क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्श दात्री समिति उत्तर मध्य रेलवे के सदस्यों ने कार्यालय पहुंचकर पुष्प गुच्छ देकर एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।
मण्डल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने आगामी योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि झांसी रेल मण्डल के विकास हेतु सभी मिलकर कार्य करेंगे। इस अवसर पर भारतीय रेल यात्री कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं जेड आर यू सी सी सदस्य डॉ प्रदीप कुमार तिवारी, आलोक बिलगैयां, सी बी राय तरुण, सी.के. चतुर्वेदी मो. उमर , सोम तिवारी आदि उपस्थित रहे।
