बिजनौर-वन विभाग की लापरवाही से जंगली हाथी ने तोड़ा दम।*
धान के खेत की दलदल में फस गया था हाथी। एक्सपर्ट टीम व वन विभाग की टीम ने घण्टो किया था रेसकुए।
रेस्क़ुए के दौरान हाथी को आई थी चोट। जेसीबी मशीन रस्सी व जाल से घण्टो फसे हाथी को वन विभाग ने निकाला था बाहर।
थाना मंडावली के भागुवाला इलाके का मामला।
लखनऊ। नाका थाना क्षेत्र अंतर्गत पान दरीबा चौराहे पर कल रात दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद। दोनों पक्षों की तरफ से जमकर चले लाठी-डंडे ईट पत्थर व कुर्सियां। आश्चर्य की बात यह है लगभग डेढ़ घंटे तक पान दरीबा चौराहे पर दोनों पक्षों में मारपीट होती रही और मौके से पुलिस नदारद दिखाई दी। जबकि पान दरीबा चौराहा दो चौकियों और थाने के बीच में पड़ता है। सवाल ये उठता है क्या पुलिस को सूचना नहीं मिली या फिर पुलिस किसी अनहोनी का इंतजार कर रही थी। जबकि राजधानी कमिश्नरेट पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रहने का दावा करती है। अब इस बात में कितनी सच्चाई है यह कल की घटना से साबित हो जाता है। बाद में पुलिस एक पक्ष को थाने लाई और आगे की कार्यवाही में जुटी। यह पहली घटना नहीं है इससे पूर्व में भी नाका पुलिस की सुस्ती देखी जा चुकी है।
लखनऊ। ब्रेकिंग न्यूज़ — बंद घर मे लाखों की चोरी दर्ज कराने के लिए बुज़ुर्ग पिता-बेटी ने काटे थाने- चौकी के कई चक्कर
चिनहट के हिन्द सिटी मे रहने वाले सेक्टर मैनेजर विनोद अस्थाना के घर हुई लाखों की चोरी
बंद घर मे ताला तोड़ 12 लाख से ज़्यादा के जेवरात व कैश चोरी की घटना
4 दिन तक थाने-चौकी का चक्कर कटवाने और बार-बार शिकायत पत्र की मांग करती रही चिनहट पुलिस
4 दिन तक FIR न दर्ज होने के बाद DCP से मिलकर सुनाई बुज़ुर्ग विनोद अस्थाना ने पुलिसिया कार्यवाई की कहानी
DCP के आदेश पर दर्ज हुई बुज़ुर्ग के घर बड़ी चोरी के वारदात की FIR
बड़ी चोरी की घटना पर पुलिस ने न बुलाई फॉरेनसिक एक्सपर्ट की फील्ड यूनिट न डॉग स्क्वाड की टीम
4 दिन तक मेहज़ ITR रिटर्न और जेवरात की रसीदो की मांग करती रही पीड़ित से पुलिस की टीम
चिनहट थाना क्षेत्र के देवा रोड स्तिथि हिन्द सिटी की घटना |
