देवरिया। देवरिया जिले के बरहज थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात हुए हादसे में करंट की चपेट में आने से 2 कांवड़ियों की मौत हो गई। हादसा ट्राली पर लदे डीजे के हाईटेंशन तार की चपेट में आ जाने के चलते हुआ। हादसे के शिकार कांवड़िए मदनपुर कस्बे के रहने वाले थे।
मदनपुर कस्बे के करीब दर्जन भर युवक रविवार की रात बाबा महेंद्रनाथ और दुग्धेश्वरनाथ में जलाभिषेक के लिए बरहज से सरयू नदी का जल लाने जा रहे थे। इसमें कुछ कावड़िए ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार थे जबकि अन्य बोल बम का जयकारा लगाते हुए पैदल चल रहे थे। ट्राली पर डीजे बंधा हुआ था। रात करीब 1 बजे मदनपुर-कपरवार मार्ग पर बिनोवापूरी गांव के पास डीजे सड़क के किनारे से गुजरे हाईटेंशन तार से टकरा गया। इस हादसे में ट्राली पर सवार कांवड़िए करंट से झुलस गए। आनन-फानन में लोग कांवड़ियों को लेकर महेन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। जहां अमन गुप्ता(18) पुत्र सुरेंद्र गुप्ता निवासी मदनपुर कदमही को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि स्थिति गंभीर देख दीपक राजभर (20) पुत्र शैलेंद्र राजभर निवासी खटीक टोला मदनपुर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश. कोविड में जिन बच्चों ने माता-पिता या दोनों में से किसी को खो दिया है, उन्हें हर महीने 2,500 रुपए मिलेंगे
बच्चों की उम्र 18-23 साल के बीच होनी चाहिए ।
