आम आदमी पार्टी की मासिक बैठक संपन् :रिपोर्ट: अनिल मौर्य

झांसी। आज आम आदमी पार्टी की मासिक बैठक जिला प्रभारी दीनदयाल काका के मुख्य आतिथ्य एवं जिलाध्यक्ष अरशद खान की अध्यक्षता में संपन्न हुई विशिष्ट अतिथि के रूप में महानगर अध्यक्ष गयादीन कुशवाहा, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष चौधरी परवेज, महिला जिलाध्यक्ष सीमा कुशवाहा तथा मऊरानीपुर विधानसभा अध्यक्ष अतुल आर्य उपस्थित रहे।

बैठक में पार्टी नेतृत्व द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों को जिला प्रभारी दीनदयाल काका द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों को बताते हुए निर्देशित किया गया कि विधानसभा, ब्लॉक, ग्राम तथा वार्ड स्तर के अध्यक्षों की नियुक्ति तथा उनकी समितियों के गठन का कार्य 15 अक्टूबर तक पूरा किया जाना है।

साथ ही प्रत्येक वर्ष की तरह स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को प्रदेश प्रभारी, राज्य सभा सांसद संजय सिंह जी के नेतृत्व में निकलने वाली तिरंगा संकल्प यात्रा में प्रतिभाग करने की योजना बनाई गई, जिलाध्यक्ष अरशद खान ने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की।

महानगर अध्यक्ष गयादीन कुशवाहा ने संगठन विस्तार की निर्धारित समय सीमा के अंदर वार्ड अध्यक्ष एवं वार्ड कमेटियों के गठन का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर जिला प्रभारी दीनदयाल काका, जिलाध्यक्ष अरशद खान, महानगर अध्यक्ष ग्यादीन कुशवाहा, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष चौधरी परवेज, महिला जिलाध्यक्ष सीमा कुशवाहा, जिला महासचिव राजकुमार राव, पूर्व सैनिक प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष तिवारी, मऊरानीपुर विधानसभा अध्यक्ष अतुल आर्य, जिला उपाध्यक्ष तुलसीदास कुशवाहा, झांसी विधानसभा अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, युवा जिलाध्यक्ष आशीष पाल, खेल प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, जिला कोषाध्यक्ष क्षेमेंद्र पांडे, महानगर महासचिव नीलम चौधरी, वरिष्ठ सदस्य रामपाल सिंह परिहार, पूर्व सैनिक जिला उपाध्यक्ष इम्तियाज खान, हबीब सिद्दीकी, श्याम तिवारी, राहुल झा, अभिषेक अहिरवार, सुरेश रजक, रतिराम, राहुल पाल, बृजेश कंसोरिया आदि उपस्थित रहे।

संचालन जालौन प्रभारी पुत्तुसिंह कुशवाहा ने तथा आभार जिलाध्यक्ष अरशद खान ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *