मेरठ- बदमाशों ने भावनपुर पुलिस को दी चुनौती,बैंककर्मी के घर में दिनदहाड़े लूट की वारदात,7वीं की छात्रा को गन प्वॉइंट पर बनाया बंधक,5 लाख की ज्वैलरी,23 हजार कैश लूटकर फरार,घर में घुसते ही बच्चों को मारपीट कर बनाया था बंधक,नकाबपोश बदमाश लूटपाट कर आसानी से हुए फरार,बदमाशों की तलाश में जुटी थाना पुलिस,थाना भावनपुर की ज्ञानकुंज कॉलोनी की घटना.
अमेठी- संदिग्ध परिस्थितियों फंदे से लटकता मिला महिला का शव,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा,परिजनों के मुताबिक कई महीनों से बीमार चल रही थी महिला,फुरसतगंज थाना क्षेत्र के निगोहा गांव का है मामला.
आगरा- ज्वैलरी शॉप का शटर तोड़कर चोरी का आरोप,दुकान में सोने चांदी की ज्वैलरी चोरी का आरोप,सूचना पर पहुंची पुलिस, जांच में जुटी,पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज,थाना सदर की सहजादी मंडी का मामला.
