लखनऊ..यूपी में विधानसभा में पेश लोकल ऑडिट रिपोर्ट से हुआ खुलासा –
यूपी की CAG रिपोर्ट में बड़े खुलासे.आबकारी, बिजली, नगर विकास और स्टाम्प निबंधन समेत तमाम विभागों में हजारों करोड़ की अनियमितता पाई गई.
CAG रिपोर्ट से मचा विभागों में हड़कंप.शराब में 1276 करोड़ का हुआ सरकार को नुकसान.स्टांप एवं निबंधन विभाग ने लगाया 351. 30 करोड रुपए की चपत.
निकायों और प्राधिकरणों में 8170 करोड रूपए की मिली अनियमितता.बिजली विभाग में 36. 22 करोड रुपए की सामने आई अनियमितता.चिकित्सा शिक्षा विभाग में 746.22 करोड रुपए का नुकसान.
मेरठ। बीए प्रथम वर्ष की छात्रा को अगवा कर चलती कार में दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने अश्लील वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित करने की धमकी दी। इससे आहत छात्रा ने सल्फास खाकर जान दे दी।
इस मामले में पुलिस ने रेप के आरोपी युवक मनु और चलती कार में रेप का वीडियो बनाने वाले संदीप पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवक के पिता मुकेश गौतम को भी नामजद किया गया हैं।
मई में दुष्कर्म कर बनाया था अश्लील वीडियो ..
छात्रा ने दिल्ली के एक कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था। पिता का आरोप है कि कस्बे का ही मनु छात्रा को काफी दिनों से परेशान कर रहा था। आरोपित ने छात्रा के साथ दो मई को दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना ली थी। इसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने लगा।
टीसी लेने दिल्ली से लौटी थी घर …
पीड़िता ने इसकी जानकारी स्वजन को दी तो आरोपित के पिता मुकेश गौतम से शिकायत की गई। आरोप है कि मुकेश ने भी धमकी देकर लौटा दिया। डर के कारण छात्रा को दिल्ली भाई के पास भेज दिया। दो अगस्त को छात्रा अपनी टीसी लेने लावड़ आई थी। सोमवार दोपहर एक बजे कपड़े खरीदने कस्बे के बाजार में गई थी। इसी बीच मनु ने साथी संदीप के साथ उसको अगवा कर लिया। आरोप है कि मनु ने चलती कार में दुष्कर्म किया और संदीप ने अश्लील वीडियो बना ली।
