अनूपपुर (मध्य प्रदेश राजेश शिवहरे)अगस्त 2023- प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आज अनूपपुर जिले के प्रवास के दौरान लगभग 5600 करोड़ रूपये की लागत से बनने होने वाली अमरकंटक ताप विद्युत परियोजना चचाई 1×660 मेगावाट सुपर क्रिटिकल ईकाई का शिलान्यास किया ।
इस अवसर पर प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री बिसाहूलाल सिंह, मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग की मंत्री एवं अनूपपुर जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री मीना सिंह, मध्यप्रदेश शासन के ऊर्जा विभाग के मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर तथा कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल, कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा, एडीजी डीसी सागर, कलेक्टर आशीष वशिष्ठ सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें ।
