प्रदेश के उन्नति एवं समृद्धि तथा प्रदेश वासियों के खुशहाली की कामना की*
अनूपपुर (मध्य प्रदेश राजेश शिवहरे)10 अगस्त 2023/प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सावन के पवित्र महीने में मां नर्मदा नदी के उद्गम स्थल में मा नर्मदा की पूजा अर्चना की। उन्होंने मां नर्मदा के दर्शन के साथ ही मंदिर परिसर में अमरकंठेश्वर शिव का रुद्राभिषेक भी किया। मुख्यमंत्री ने पूजा अर्चना के माध्यम से प्रदेश की उन्नति, समृद्धि तथा प्रदेशवासियों के खुशहाली की कामना की।
