Headlines

ठाणे ज़िले के कलवा स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में पिछले 48 घंटों में 18 मौतें

ठाणे ज़िले के कलवा स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में पिछले 48 घंटों में 18 मौतें दर्ज़ की गई।
ठाणे नगर आयुक्त अभिजीत बांगर ने बताया, ”पिछले 48 घंटों में 18 मौतें हुई हैं। जिन मरीजों की मौत हुई है उनमें से कुछ पहले से ही क्रोनिक किडनी रोग, निमोनिया, हृदय रोग, दीर्घकालिक फेफड़े के रोग, केरोसिन विषाक्तता, सड़क दुर्घटना और अन्य बीमारियों का इलाज करा रहे थे। मुख्यमंत्री ने मुझसे चर्चा की है, मैंने उन्हें इस बारे में जानकारी दी। मैंने इन मौतों के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दे दी है। इस घटना की निष्पक्ष जांच के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा ताकि यह पता लगाया जा सके कि मरीजों को उचित उपचार मिला या नहीं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *