कन्याओं को सावन के सोमवार में शिव पूजन करने से मनचाहे जीवन साथी की प्राप्ति होती है :अरविंद वशिष्ठ रिपोर्ट: अनिल मौर्य

कन्याओं को सावन के सोमवार में शिव पूजन करने से मनचाहे जीवन साथी की प्राप्ति होती है :अरविंद वशिष्ठ
झांसी: आज शिव मंदिर में अरविंद वशिष्ठ सदस्य इंडो जर्मन टूल रूम सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार ने मुख्य जजमान के रूप में विधि विधान से पूजन अर्चन किया !ओम नमः शिवाय की ध्वनि से शिवालय गुंजायमान हो उठा भगवान शंकर का दूध, दही ,शक्कर, शहद, गंगाजल ,घी ,भस्म आदि से अभिषेक किया गया एवं बेलपत्र,भांग धतूरा अर्पणकर आरती की गई भगवान भोलेनाथ से विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की गई उक्त अवसर पर सर्वश्री राजेंद्र शर्मा एडवोकेट, जितेंद्र सिंह भदौरिया , पंडित शैलेंद्र पूरी गोस्वामी मनीष कश्यप,अंजुल पुरोहित मनीष महाराज,अवधेश मकड़ारिया , निखिल पाठक,अभिषेक दिक्षित, अमित चक्रवर्ती आदि ने पूजन किया!
अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि शास्त्रों में सावन के दौरान पड़ने वाले सोमवार का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन भगवान भोलेनाथ कि विधिवत पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, जो भी कुंवारी कन्याएं सोमवार का व्रत और शिवजी की पूजा करती हैं उसे सुयोग्य वर की प्राप्ति होती है। मान्यताओं के मुताबिक, जिन युवतियों की शादी होने में कई तरह के परेशानियां आ रही हैं उन्हें सोमवार का व्रत जरूर करना चाहिए। इससे उन्हें मनचाहा जीवनसाथी और शिव-गौरी जैसा दांपत्य जीवन का सुख मिलेगा।वहीं विवाहित महिलाओं को खुशहाल दांपत्य जीवन का आशीर्वाद मिलता है।भगवान शिव की निर्मल मन से उपासना करने पर प्रत्येक व्यक्ति को मनचाहा वरदान प्राप्त होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *