बंदरों की लड़ाई में बांके बिहारी मंदिर के पास मकान का छज्जा गिरा: 5 की मौत, कई घायल

मथुरा। वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास एक मकान का छज्जा गिरने से 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई एवं 8 से 10 लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक, बंदरों के दो गुटों में झगड़ा होने की वजह से मकान का जर्जर छज्ज गिरने से ये बड़ी दुर्घटना घट गई। घायलों को अलग- अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बांके बिहारी और स्नेह बिहारी मंदिर के पास ये हादसा हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख वयक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की मददकी घोषणा की है।
*मृतकों में तीन कानपुर के*
आस-पास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद मलबे के नीचे से लोगों को निकाला। हादसे का शिकार हुए श्रद्धालु मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे और कुछ दर्शन करके लौट रहे थे। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि हादसे में 5 तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हुए। मृतकों में देवरिया के चंदन राय, कानपुर के अरविंद यादव, गीता कश्यप, रश्मि गुप्ता व पंजाब निवासी अंजू शामिल हैं।

लखनऊ। वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के पास बड़ा हादसा हो गया। मंदिर मार्ग पर दुसायत मोहल्ले में एक मकान का छज्जा गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस पर CJI डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा कि न्यायपालिका की जिम्मेदारी है की सरकारी संस्थाएं संवैधानिक दायरे में काम करे*

CJI ने कहा न्यायपालिका में लोगों का विश्वास बनाए रखना जरूरी है, हमारी कोशिश रहती है कि न्याय को सुगम बनाया जाए

*ब्रेकिंग*
*पटना। बिहार के समस्तीपुर में मवेशी तस्करों ने मोहनपुर थानाध्यक्ष नंदकिशोर की गोली मारकर हत्या कर दी।* जख्मी थानाध्यक्ष को पहले बेगूसराय के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। मवेशी तस्करों की मौजूदगी की सूचना पर थानाध्यक्ष दलबल के साथ दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में रेड करने गए थे। हालत गंभीर होने पर उन्हे पटना के आईजीएमसी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *