Headlines

नगर के व्यापार संस्थान, स्कूल व अन्य संस्थानों पर डॉo संदीप ने फहराया रिपोर्ट:अनिल मौर्य

झांसी। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी 77 वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर संघर्ष सेवा समिति के तत्वाधान में तिरंगा यात्रा का सफल आयोजन हुआ। तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में जनपद के गणमान्य अतिथियों एवं हजारों नागरिकों का विशेष सहयोग रहा। 77 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर नगर के विभिन्न स्थानों पर डॉ. संदीप सरावगी के मुख्य आतिथ्य में फहराया गया तिरंगा। सर्वप्रथम बजाजा बाजार व्यापार सेवा समिति, बड़ा बाजार के पदाधिकारी बंटी दुबे, सत्यप्रकाश, चांदी जैन, गौरव सहगल, महेश सरावगी, मनोज चौधरी, रजनीश साहू, मनीष शर्मा सही अन्य लोगों ने मुख्य अतिथि डॉo संदीप सरावगी का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। समिति के पदाधिकारी की उपस्थिति में डॉ. संदीप सरावगी ने तिरंगा फहराया। राष्ट्रगान के पश्चात डॉo संदीप सरावगी सहित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने तिरंगे को सलामी देते हुए शुभकामनाएं दी । इसके पश्चात 9 नंबर स्थित सुभाष इंडस्ट्रियल जूनियर हाई स्कूल के प्रबंधक नवजीवन कुशवाहा एवं अध्यापक वीर सिंह गुर्जर एवं स्कूल के स्टाफ द्वारा डॉक्टर संदीप सरावगी का पुष्पमाला पहनकर स्वागत किया। इसके पश्चात डॉo संदीप सरावगी ने मां भारती के चरणों में पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति के गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में डॉo संदीप सरावगी ने नन्हे- मुन्ने बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। तो वहीं रक्सा पहुंचे समाजसेवी डॉo संदीप सरावगी का रक्सा व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार राय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह परमार, संरक्षक राजेंद्र विश्वारी, बृजेश तिवारी, राममिलन यादव (प्रधान कोटखेरा) जिलाध्यक्ष सतीश राय, ने पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत पश्चात डॉo संदीप सरावगी ने मां भारती एवं स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र पर माल्यार्पण कर रक्सा व्यापार मंडल के समस्त व्यापारियों को 77वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। तो वहीं सेवा समर्पण समिति, महारानी लक्ष्मी बाई बनवासी छात्रावास पहुंचे डॉक्टर संदीप सरावगी का समिति के पदाधिकारियों ने पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में सेवा समर्पण समिति महारानी लक्ष्मीबाई बनवासी छात्रावास के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी। छात्रों ने शारीरिक व्यायाम के माध्यम से लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर समाजसेवी डॉक्टर संदीप सरावगी ने कहा कि हमें जातीय भेदभाव मिटाकर देश को एक करने का कार्य करना चाहिए। जिससे देश की तरक्की का मार्ग प्रशस्त हो सके। कार्यक्रम में श्री राजेश्वर दयाल खरे पूर्व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, डॉ रवि प्रकाश, कुंज बिहारी गुप्ता वरिष्ठ अधिवक्ता, जेपी शर्मा मेंसोनिक लॉज जयपाल सिंह अध्यक्ष सेवा समर्पण संस्थान, डॉ. कांत शाह, बाबूलाल विभाग संगठन मंत्री वनवासी आश्रम, अलख प्रकाश साहू, जे. पी चतुर्वेदी, वीरेंद्र खंडेलवाल, सुरेंद्र खंडेलवाल, अजय सक्सेना, विपिन गुप्ता, डॉ. एस पी बरनवाल डॉ. अनुराग, भानु प्रकाश नगरिया, मनवीर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार विरेन साहू मंत्री सेवा समर्पण संस्थान द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर पर संघर्ष सेवा समिति से सुशांत गुप्ता, संदीप नामदेव, अनुज प्रताप सिंह, उमेश प्रजापति (यूनियन अध्यक्ष ) सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *