शिमला। शिमला में स्लाटर हाउस की बिल्डिंग गिरी, 2 की मौत कई लोग फंसे। हिमाचल में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 60 लोगों की मौत।* प्रदेश के कई स्थानों पर एसडीआरएफ, पुलिस के साथ सेना भी रेसक्यू आपरेशन में जुटीं। कांगड़ा के निचले इलाके से 800 लोगों को निकाला गया।
दिल्ली। अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को राहत, अब कोर्ट से बिना अनुमति लिए जा सकती हैं देश से बाहर।
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में आग का कहर लगातार जारी
थाना नाका क्षेत्र में देर रात लगी भीषण आग।
नाका थाना के मोतीनगर चौकी अंतर्गत प्लाईवुड फैक्ट्री में देर रात लगी भीषण आग।
आग की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुची
फायर कर्मियों व स्थानीय पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू।
आग बुझाने में मामूली रूप से घायल हुआ एक फायर कर्मी ।
