महिला सिपाही के साथ हुई घटना का खुलासा पुलिस के लिए चुनौती

लखनऊ। अयोध्या में मनकापुर से अयोध्या के बीच सरयू एक्सप्रेस में महिला सिपाही के साथ हुई घटना का खुलासा 36 घंटे बीत जाने के बाद भी न कर पाना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।

पुलिस अभी कई एंगल पर काम कर रही है। कई टीमें मामले के खुलासे के लिए पुलिस की लगी हुई है। महिला सिपाही अभी कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है।

उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के हाथ अभी तक कुछ भी ऐसा नहीं लगा है जिससे वह मामले में आगे बढ़ सके। पुलिस अभी तक केवल महिला सिपाही के बयान देने का इंतजार कर रही है। एसपी रेलवे पूजा यादव ने बताया कि महिला सिपाही का उपचार चल रहा है। पुलिस कई एंगल पर जांच कर रही है। अभी तक घटना का कोई प्रत्यक्षदर्शी सामने नहीं आया है। चूंकि मामला जनरल बोगी का है। रात की ट्रेन थी। सवारी भी सम्भवतः कम रही होगी। जिसको लेकर जांच में दिक्कतें आ रही है। मेडिकल व फिजिकल एग्जामिनेशन में अभी तक दुव्यवहार का कोई मामला सामने नहीं आया है।

लखनऊ : -केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे के घर पर उसके दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी गई ! मंत्री का बेटा लखनऊ के आउटर एरिया दुबग्गा में रहता है, जहां उसका दोस्त विकास श्रीवास्तव मिलने आया था ! तड़के सुबह लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी उसके बाद इस मर्डर की जानकारी बाहर आई ! पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई बयान फिलहाल जारी नही किया है, घटना का विस्तृत ब्योरा आना बाकी है……

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *