अखिलेश का ट्वीट, कोई पूछ रहा,G20 में G का मतलब घोसी है क्या?

लखनऊ- सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कसा तंज, G20 शिखर सम्मेलन को लेकर अखिलेश का ट्वीट, कोई पूछ रहा,G20 में G का मतलब घोसी है क्या-अखिलेश.

➡️प्रतापगढ़- कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन,न्यायाधीश अब्दुल शाहिद की अध्यक्षता में लोक अदालत,राष्ट्रीय लोक अदालत में 66768 वादों का हुआ निस्तारण,फौजदारी वादों में 463490 रूपये का अर्थदंड वसूला गया,8174044 रूपये का जारी किया गया उत्तराधिकार प्रमाण पत्र,कार्यक्रम का संयोजन अपर जिला जज नीरज कुमार ने किया.

➡️कन्नौज – सरकारी स्कूल की किताबें दुकान पर बेचने का मामला,प्रधानाध्यापक और शिक्षामित्र ने बेची सरकारी किताबें,BSA ने प्रधानाध्यापक,शिक्षा मित्र को किया निलंबित,7800 में कबाड़ी को बेची गई थी स्कलों की किताबें,प्रधानाध्यापक,शिक्षामित्र पर केस लिखाने के निर्देश,कन्नौज के कचाटीपुर प्राथमिक विद्यालय का मामला.

➡️बिजनौर- दिनदहाड़े चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या,युवक की हत्या से इलाके में मचा हड़कंप,शादी से नाराज़ दुल्हन के परिजनों ने हत्या की,कोर्ट मैरिज से नाराज़ थे दुल्हन के परिजन,मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी,पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम को भेजा,थाना किरतपुर के दुधली इलाके का मामला.

➡️फर्रुखाबाद- आधा दर्जन गांव के ग्रामीणों ने घेरा बिजली उपकेंद्र,विद्युत आपूर्ति न होने पर ग्रामीणों ने घेरा उपकेंद्र ,विद्युत आपूर्ति न होने से उपकेंद्र पर दिया धरना,36 घंटे बाद भी आधा दर्जन गांव की बिजली बाधित,टोल फ्री नंबर पर कॉल करने पर भी नहीं हुई सुनवाई,कायमगंज क्षेत्र के बिजली उपकेंद्र बरझाला का मामला.

➡️प्रयागराज- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का प्रयागराज दौरा कल,कल सुबह 11 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे ब्रजेश पाठक,सरदार बल्लभ भाई पटेल अस्पताल जाएंगे डिप्टी CM,स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण करेंगे ब्रजेश पाठक,कार्यक्रम के बाद मध्य प्रदेश के लिए होंगे रवाना.

➡️उन्नाव- छेड़खानी के आरोपी का फंदे पर लटका मिला शव,पेड़ के सहारे फांसी के फंदे पर लटका मिला शव,एक व्यक्ति ने बेटी से छेड़छाड़ करने पर तहरीर दी थी,मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा,बांगरमऊ क्षेत्र के कुशराजपुर गांव का मामला.

➡️ग्रेटर नोएडा – पुलिस और लुटेरे के बीच हुई मुठभेड़,मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली,मौके से एक लूट की बाइक,तमंचा बरामद,स्विगी डिलीवरी ब्वॉय से हुई थी बाइक की लूट,घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती,नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में हुई पुलिस से मुठभेड़.

➡️सहारनपुर – MLA आशु मलिक ने लगवाया स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर,बुखार, मलेरिया, चिकनगुनिया,डेंगू की रोकथाम के लिए शिविर,MLA आशु मलिक ने हरोड़ा में मेडिकल कैंप का आयोजन किया,खून की जांच,दवाई और ओआरएस आदि का वितरण किया गया.

➡️बलिया- युवती की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा,सगे भाई ने बहन की गोली मारकर की थी हत्या,फोन पर बात करने को लेकर नाराज था भाई,आरोपी के पास तमंचा और कारतूस बरामद,चितबड़ागांव थाने के सामपुर चिट का मामला.

➡️आगरा – लगातार हो रही बारिश से बड़ा हादसा, पेड़,बिजली का पोल दो बाइकों पर गिरा, 1 युवक की मौके पर मौत,2 गंभीर घायल, घायलों को पुलिस ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया, थाना रकाबगंज क्षेत्र के ईदगाह कठघर का मामला.

➡️आगरा – पुलिस ने शातिर लुटेरे को किया गिरफ्तार, नशा मुक्ति केंद्र में घुसकर की थी लूट, कब्जे से चाकू, मोबाइल, नगदी बरामद, थाना न्यू आगरा पुलिस ने किया गिरफ्तार.

➡️आगरा – जूते की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची,आग की सूचना पर थाने की फोर्स पहुंची,शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना, सिकंदरा थाने के यूपीएसआईडीसी क्षेत्र का मामला.

➡️बस्ती- ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत, सोनहा थाना क्षेत्र के बस्ती डुमरियागंज मार्ग की पूरी घटना.

➡️आगरा – नाबालिग लड़की से खेत में युवक ने किया दुष्कर्म, घर के बाहर से बहलाकर लड़की को ले गया युवक, खेत में गांव के ही युवक ने की दुष्कर्म की वारदात, परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज, आगरा के थाना शमशाबाद क्षेत्र का मामला.

➡️जौनपुर- छात्र की मौत होने पर भारी हंगामा, परिजनों संग ग्रामीणों ने किया हंगामा, पुलिस चौकी के पास शव रखकर लगाया जाम, स्कूल प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप, SDM सीओ समेत बड़ी संख्या में फोर्स मौजूद, मीरगंज थाना क्षेत्र के बधवा का मामला.

➡️बहराइच- करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, पयागपुर थाना क्षेत्र के सोहरियांवा‌‌का मामला.

➡️सीतापुर- कठिना नदी पार कर रेशम फार्म पहुंचा बाघ ,आबादी से 200 मी दूर मिले पंजे के निशान,दहशत में ग्रामीण, वन विभाग की टीम तैनात,महोली तहसील के नेरी गांव का मामला.

➡️मिर्जापुर- ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत,साइकिल को करीब 50 मीटर तक घसीटते ले गया ट्रक,मिर्जापुर के देहात कोतवाली क्षेत्र के समोगरा का मामला.

➡️गाजियाबाद- इलेक्ट्रॉनिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग,आग पर काबू पाने में जुटी दमकल की गाड़ियां,साहिबाबाद साइट 4 औद्योगिक क्षेत्र की घटना.

➡️दिल्ली- G-20 नेताओं के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से डिनर का आयोजन,राष्ट्रपति के डिनर कार्यक्रम में विदेशी मेहमान मौजूद,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी मौजूद,डिनर के दौरान G-20 नेताओं के साथ चर्चा होगी,भारत मंडपम में राष्ट्रपति की तरफ से डिनर कार्यक्रम,राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री डिनर में मौजूद.
————————————————————————————
——————————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *