नोएडा में सुप्रीम कोर्ट के वकील की हत्या का मामला। एडवोकेट रेनू सिन्हा की हत्या उनके ही पति ने की ,घर बेचकर विदेश भागना चाहता था उनका पति ,हत्या करने के बाद घर के स्टोर रूम में छुपा हुआ था ,आज तड़के पुलिस ने घर के स्टोर रूम से पकड़ा,घर बेचने का सौदा करोड़ों रुपये में किया था ,रेनू के पति ने ब्रिटिश पासपोर्ट हासिल कर लिया था ,रेनू सिन्हा ने घर बेचने से मना किया तो हत्या कर दी ,हत्या करने के बाद लाश ठिकाने लगाना चाहता था ,पुलिस के आने से पहले काफी सबूत मिटा चुका था ,रेनू सिन्हा के पति के खिलाफ पुलिस को बहुत सबूत मिले ,नोएडा पुलिस ने रेनू के पति को गिरफ्तार किया ,नोएडा के सेक्टर 30 में रहती थी रेनू सिन्हा.
रायबरेली से खबर आ रही है तेज बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली*, आकाशीय बिजली गिरने से पति-पत्नी घायल, आकाशीय बिजली गिरने से मोहल्ले में हड़कंप, आकाशीय बिजली गिरने से घरेलू उपकरण ध्वस्त, घायल पति-पत्नी को पहुंचाया गया अस्पताल, हरचंदपुर थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव की घटना.
कौशाम्बी में अनियंत्रित स्कूल बस गड्ढे में जा गिरी,* HHA. कान्वेंट स्कूल की बस गंगा किनारे गड्ढे में गिरी, लगभग 20 मासूम बच्चे बस में सवार थे, चार बच्चे हुए जख़्मी, अस्पताल में भर्ती, कोखराज इलाके के तरसौरा गांव का मामला.
