*UP : जनपद कौशांबी में ट्रिपल मर्डर। पिता, बेटी और दामाद की गोली मारकर हत्या। आक्रोशित लोगों ने कई घरों में की आगजनी।
जानकारी के मुताबिक होरीलाल 62 साल की पांडा चौराहे पर जमीन है । इसका कुछ लोगों से विवाद चल रहा है । होरीलाल अपने दामाद शिवसागर और बेटी बृजकली के साथ यही झोपड़ी पर रहता था।
परिजनों का कहना है कि होरीलाल बीती रात अपने दामाद और बेटी की शादी यहीं पर सो रहा था रात में अज्ञात लोगों ने गोली मार कर तीनों की हत्या कर दी।
सुबह 6:00 बजे जब लोगों को इस घटना की जानकारी मिली तो वह आकर्षित हो गए और कई घरों में आगजनी कर दी फिलहाल पुलिस बल मौके पर मौजूद है और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है
कानपुर :एलएलबी के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,छात्र जॉब ना मिलने की वजह से रहता था परेशान,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,पुलिस और फोरेंसिक टीम घटना की जांच में जुटी ,कल्याणपुर थाना क्षेत्र पनकी रोड की घटना
बिजनौर: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला,बाइक सवार की मौके पर हुई दर्दनाक मौत,हादसे के बाद लोगों ने सड़क पर लगाया जाम,थाना नूरपुर के ब्लॉक कार्यालय की घटना
*सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें*
*15- सितम्बर- शुक्रवार*
*!!अमावस्या!!*
👇
*==============================*
*1* सनातन संस्कृति को खत्म करने में लगा विपक्ष’, मोदी बोले- छत्तीसगढ़ को कांग्रेस के ATM के लिए किया जा रहा उपयोग
*2* I.N.D.I.A गठबंधन 10 चैनल्स के 14 एंकर्स का बहिष्कार करेगा, कांग्रेस बोली- नफरत के बाजार में ग्राहक बनकर नहीं जाएंगे, हमारा मकसद नफरत मुक्त भारत
*3* विपक्षी दलों से डरे बिना सभी पत्रकार ईमानदारी से करें अपना काम, निकृष्ट सोच का करें बहिष्कार : भाजपा
*4* I.N.D.I.A. पर अनुराग ठाकुर का निशाना, बोले- मीडिया के खिलाफ गठबंधन ने जो कदम उठाया है, वह आपातकाल 2.0 है
*5* ‘भारत की तरक्की से कुछ लोगों का हाजमा गड़बड़’, उपराष्ट्रपति बोले- PM की साख दुनिया के श्रेष्ठ नेताओं में; सत्ता में दलाल खत्म किए
*6* आदित्य-एल1 ने सफलतापूर्वक चौथी बार बदली कक्षा, अब 19 सितंबर को किया जाएगा अर्थ-बाउंड फायर
*7* सरकार ने दिया भरोसा, देश में पर्याप्त है गेहूं, चावल और चीनी, त्योहारों के दौरान काबू में रहेगी कीमत
*8* कर्नाटक में 195 तालुकों में पड़ा सूखा, सीएम सिद्धारमैया ने केंद्र से मांगी अंतरिम राहत
*9* गहलोत सरकार से नहीं बनी बात; राजस्थान में आज से पेट्रोल पंप संचालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल
*10* मुंबई हवाई अड्डे के रनवे पर फिसला चार्टर्ड विमान, दो टुकड़ों में बंटा; छह यात्रियों समेत आठ लोग घायल
*11* शरद पवार या अजित पवार गुट…चुनाव चिह्न किसका? 6 अक्टूबर को EC ने सुनवाई के लिए बुलाया
*12* चुपके चुपके महंगे हुए मसाले: 800 रुपये किलो हुआ जीरा, छोटी इलायची 3500; स्वाद ही नहीं रसोई का बजट भी गड़बड़ाया
*13* मुथैया मुरलीधरन ने कहा- भारत जीतेगा वर्ल्ड कप, पाकिस्तान को भी अपनी पसंदीदा टीम में दी जगह
*14* *आखिरी बॉल पर 2 रन बनाकर फाइनल में पहुंचा श्रीलंका, एशिया कप में पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया; 17 सितंबर को भारत से सामना*
*==============================*
*सोना – २०= ५८,५७३*
*चांदी – ५०९= ७०,९१०*
