टहरौली में 3 अक्टूबर से चल रहें अमरण अनशन को बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा ने समर्थन दिया

टहरौली जनपद झाँसी में 3 अक्टूबर से अमरण अनशन पर बैठे है। उनकी सभी मांगे वाजिब एवं विकास करवाने वाली है।
बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा सभी मांगो का समर्थन करते हुए मांग करता है की मांगो को यथाशीघ्र मान ली जाये जिससे आमरण समाप्त करवाया जा सके।
– मांगे –
बुन्देलखण्ड प्रांत बनाने हेतु, टहरौली, गरौठा, मऊरानीपुर मिलाकर टहरौली (झांसी) उ.प्र. को जिला बनाओ, टहरौली खास, टहरौली किला बमनुवा पंचायतो को मिलाकर टहरौली को नगर पंचायत
दर्जा दे, बमनुवा की भूमि नं. 678 पर खतौनी में विकास खण्ड टहरौली के नाम दर्ज करो, टहरौली खास मे खलिहान की भूमि नं. 867.1153, 1182 1183 जो डामरीकरन सड़को से लगी है। जिसका उपयोग खलिहान के लिये नही होता है। इसलिये उक्त नम्बरो को विकास के नाम सार्वजानिक घोषित करे, सार्वजानिक घोषणा के साथ भूमिन, 1182 पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टहरौली का नाम दर्जकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टहरौली का भवन निर्माण में सहयोग प्रदान करें, टहरौली खास की भूमि नं. 850.859,860, राजकीय महाविद्यालय टहरौली का भवन बनाने हेतु कार्यवाही करे, मुल्देलखण्ड निधि से 1 टहरौली से झला तक 2. टहरौली से गाता तक 3 टहरौली से पसराई तक सड़क की मरमत व डामरीकरन करवाने हेतु, टहरौली खास, टहरौली किला, बमनुवा ग्राम पंचायतों की सरकारी सार्वजानिक भूमि से “अतिक्रमण हटाकर विकास के नाम पर जमीन उपलब्ध कराये।
दिनांक 03.10:2023 से तहसील कार्यालय टहरौली के सामन बाबूसिंह यादव, सुरेन्द्र प्रजापति, अंकित गौतम, सोनू गुप्ता, जाहर सिंह,अमित दुबे, सोनू चौधरी भूख हडताल पर बैठे है।

प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन देने वालो में भानूसहाय, एडवोकेट अशोक सक्सैना, रघुराज शर्मा, कुँअर बहादुर आदिम, हनीफ खान,प्रदीप नाथ झाँ,अनुराग मिश्रा, ब्रजेश राय, गोलू ठाकुर, राम जी सिंह पारीछा,अनिल कश्यप, नरेश वर्मा, जगमोहन मिश्रा, सी डी लिटौरिया, प्रेम सपेरा, प्रदीप गुर्जर, प्रभू कुशवाहा, नूरजहां, शुभम गौतम, देव प्रसाद आदि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *