झांसी, एंबियंस होटल, सिविल लाइन झांसी में, #शिवहरे_रॉयल_क्लब की तृतीय मासिक बैठक एवं झांसी महानगर में विजयी कलार सजातीय #सभासदों_का_सम्मान_समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ संपन्न हुआ।
बैठक #संरक्षणगण श्री जुगल किशोर शिवहरे जी, श्री निहाल चंद्र शिवहरे, के आतिथ्य एवं सानिध्य में एवं अध्यक्ष श्री विष्णु शिवहरे एड० की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
सम्मान समारोह के अति विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्रीमती रीना कप्तान राय (सभासद खुशीपुरा), श्रीमती अर्चना पंकज राय (छनियापुरा), श्री आशीष चौकसे (नगरा), श्री अमित राय (भट्टागांव), श्री अंकित राय (सिमराहा), श्री पंकज राय (पार्षदपति), श्री कप्तान राय (पार्षदपति) मंचाशीन रहे।
बैठक का सफल #संचालन शिवहरे रॉयल क्लब के सचिव श्री पवन शिवहरे जी (लोहे वाले) द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम कलचुरी वंश के आराध्य #भगवान_सहस्त्रार्जुन जी के चित्र पर उपस्थित, अतिथियों एवं पदाधिकारियों द्वारा पुष्पांजलि के साथ दीप प्रज्वलनकर, विधिवत रूप से हुआ
#मंचासीन अतिथियों समस्त सभासदों का सम्मान
माल्यार्पण कर शॉल, श्रीफल के साथ कल्चुरी गौरव सम्मान से बारी बारी से राकेश शिवहरे, कुलदीप चौकसे, संदीप चौकसे, गिरीश शिवहरे, अनिल शिवहरे आशु, पियूष शिवहरे, निखिल राकेश शिवहरे, श्री गणेश प्रसाद शिवहरे, श्री अवधेश गुप्ता द्वारा किया गया।
तत्पश्चात संरक्षक गण, अतिथिगण सभी पदाधिकारियों द्वारा एवं सदस्यों द्वारा, अपने अपने परिचय के साथ अपने उद्बोधन में शिवहरे रॉयल क्लब एवं शिवहरे समाज की प्रगति पर तर्क संगत उदाहरण द्वारा विस्तार से अपनी बात रखी……
कार्यक्रम का संचालन करते हुए, सचिव द्वारा क्लब के
#उद्देश्यों_पर_प्रकाश डालते हुए, उपस्थित सभी युवाओं को संस्था के प्रति जागरूक किया
#अध्यक्षीय_उद्बोधन के साथ शिवहरे रॉयल क्लब के अध्यक्ष ने शिवहरे समाज के प्रति अपनी आस्था एवं विश्वास के प्रति प्रतिबद्धता के लिए उपस्थित सभी अतिथियों, पदाधिकरियों एवं सदस्यों का हृदय से #आभार_प्रकट करते हुए सभी से संगठित रहने का एवं अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने का आह्वान किया
इस अवसर पर, संस्था के सर्वश्री मोहन शिवहरे, पवन शिवहरे ( ठेकेदार ), मदन शिवहरे, जीतू शिवहरे (भाजपा), प्रेम अशोक शिवहरे, अतुल गुप्ता, इंजी० मयंक चौकसे, मुकेश शिवहरे (नारायण बाग), शुभम चौकसे, धर्मेंद्र शिवहरे (जल संस्थान के पास), एड० नीरज शिवहरे, राजीव शिवहरे (पिरोना), अमित लक्ष्मीनारायण शिवहरे, निखिल शिवहरे (बड़ागांव गेट बाहर), अमित हरिशंकर शिवहरे (गुदरी), राहुल चौकसी, प्रशांत शिवहरे, देवेंद्र शिवहरे (लहर की देवी), देवेंद्र शिवहरे (नंदनपुरा) की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
अंत में सभी उपस्थित संरक्षकगण, सभासदों सहित शिवहरे रॉयल क्लब के सदस्यों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया।
शिवहरे रॉयल क्लब की तृतीय मासिक बैठक एवं झांसी महानगर में सभासदों का सम्मान समारोह का आयोजन
