कर्म पर विश्वास हैं तो फिर सब अच्छा होता है-बिसाहूलाल सिंह, रिपोर्ट -राजेश शिवहरे

भाजपा टिकट के बाद प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

अनूपपुर (मध्यप्रदेश राजेश शिवहरे)कर्म करने वालों को फल की इच्छा नहीं करना चाहिए कर्म पर विश्वास हैं तो फिर सब अच्छा होता
है।
उक्त आशय के विचार भाजपा की टिकट मिलने के बाद प्रथम अनूपपुर आगमन पर हमसे बात करते हुए प्रदेश के खाद्य मंत्री एवं अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बिसाहूलाल सिंह ने कही।उन्होंने कहा कि कि उनका एक सिद्धांत है कर्म किए जा फल की इच्छा मत कर।
उन्होंने कहा कि मैंने पूरा काम किया है वास्तव में मैंने टिकट की दौड़ में किसी भी नेता के पास नहीं गया।लोग कहते थे घर में बैठने में टिकट मिल जाएगी तो उन्होंने कहा कि मैंने जवाब दिया काम करता हूं मुझे कर्म पर विश्वास हैं।फिर सर्वे में सबसे आगे मेरा नाम था जिस पर केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व में विचार किया एवं मुझे टिकट दिया।
उन्होंने केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।अनूपपुर क्षेत्र के विधायक बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि मेरा काम सिर्फ विकास करना,विकास मेरी प्राथमिकता है,जिसे मैंने किया।अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र का कोई भी गांव एवं शहर इसका उदाहरण है।उन्होंने कहा कि अभी कुछ काम अधूरे हैं यहां के मतदाता जानते हैं कि मेरे जितने पर अधूरे कार्य पूरे हो जाएंगे।उन्होंने मतदाताओं को बधाई देते हुए उनसे अपेक्षा की है कि उन्हें एक बार फिर मौका देगे। वह विधानसभा अनूपपुर ही नहीं पूरे जिले के विकास में अहम भूमिका का निर्वहन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *