Headlines

दिल्ली-NCR में एक बार फिर से भूकंप के तेज झटके

*दिल्ली-NCR में एक बार फिर से भूकंप के तेज झटके महसूस किए*

समय-समय पर हिल रही है धरती। यूपी की राजधानी लखनऊ में लोगों को महसूस हुए भूकंप के झटके।

मुंगेली, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने कहा, “उनकी घोषणा पत्र में राम हैं क्या? वे तो जय श्री राम के नारे को भी भूल गए हैं… जब तक राजनैतिक हित साधना था तब तक वे जय श्री राम के नारे लगाते थे… राम जी का काम छत्तीसगढ़ की सरकार ने दिखाया है…नकल करने वाले ऐसा कह रहे हैं? वे(भाजपा) तो कहते थे कि यह रेवड़ियां हैं ऐसा नहीं करना… उन्हें(भाजपा) तो मजबूर होकर कांग्रेस के घोषणा पत्र की नकल करनी पड़ी।”

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, उज्जैन में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म होता है…आपके प्रदेश(मध्य प्रदेश) में हर रोज़ 17 महिलाओं के साथ दुष्कर्म होता है… महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे पा रहे हैं…अब आपके सामने चुनाव है, आप चुनिए की क्या आपको फिर से इन्हें 5 साल देना है कि आप पर भ्रष्टाचार, अत्याचार, अपराध बढ़े? … कल केंद्र के कृषि मंत्री के बेटे का एक वीडियो सामने आया जिसमें हजारों करोड़ की बातें हो रही हैं…वहां अडानी जी सरकार की मदद से एक दिन में 1600 करोड़ रुपए कमा रहे हैं और देश का किसान एक दिन में 27 रुपए कमा रहा है…”

*Angelo Mathews अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में Timed Out होने वाले पहले खिलाड़ी बने। विश्व कप में यह पहला मौका, जब कोई बल्लेबाज टाइम आउट हुआ

नियम 40.1.1 के अनुसार बांग्लादेश के कप्तान ने की अपील

नियम के अनुसार 3 मिनट के भीतर गेंद खेलने के लिए तैयार होना पड़ता है खिलाडी को ।

जयपुर: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा, “इन चुनावों में माहौल हमारे पक्ष में है। विपक्ष के पास कहने को कुछ नहीं है। वे कोई आरोप नहीं लगा पा रहे हैं इसलिए झूठे आरोप लगा रहे हैं। वे हमारी उपलब्धियों पर चर्चा नहीं करते हैं। हमने एक के बाद एक महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं।….”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *