लखनउ 23 मार्चः बीबी का दिल दूसरे से लग गया। वो उसके साथ भाग निकली। इस बात की जानकारी जब पति को हुयी, तो उसने पत्नी को पेड़ से बांधकर सरेआम पीटा। कुछ लोगो ने इस घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़ित महिला पुलिस के पास पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि इस दौरान गांव के किसी व्यक्ति ने इस हैवानियत का पूरा वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित महिला का आरोप है कि घर के अंदर भी उसके साथ अश्लील हरकतें की गई। पीड़ित महिला को इस घटना के बारे में कहीं भी मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। बता दें कि महिला को सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई की गई थी। अब पीड़ित महिला की तहरीर पर सात नामजदों सहित 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ स्याना कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
घटना बुलंदशहर के स्याना थाना क्षेत्र के लौंगा गांव की है। बता दें कि लौंगा गांव की रहने वाली एक विवाहित महिला गांव के ही एक युवक के साथ अपनी मर्जी से चली गई थी। महिला पांच-छह दिन तक उसी के साथ रही। बाद में उस युवक के एक रिश्तेदार उसे गांव में वापस छोड़ गए थे। महिला के गैर पुरुष के साथ जाने पर गांव में बीते 20 मार्च को पंचायत हुई। आरोप है कि पंचायत के फरमान पर महिला को पूरे गांव के सामने पेड़ से बांध दिया। महिला के पति ने उसकी बेल्टों व ड़डों से सरेआम पिटाई की। महिला द्वारा ग्रामीणों से आग्रह भी किया गया, लेकिन ग्रामीणों ने उसकी एक नहीं सुनी तथा उसे लज्जित किया गया। वीडियों में महिला का पति उसे पीटते हुए कह रहा है ‘अब भाग के दिखा।’