वाराणसी। 4 लोगों ने फांसी लगाकर जान दी। दशाश्वमेध इलाके में कैलाश भवन की घटना। आंध्र प्रदेश के 3 पुरुष और 1 महिला यहां रुके हुए थे। सामूहिक आत्महत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं
वाराणसी- वाराणसी के होटल में सामूहिक सुसाइड का मामला, एक ही परिवार के थे चारों मृतक पर्यटक- पुलिस, दम्पति और 2 बच्चों ने किया सामूहिक सुसाइड, होटल के कमरे एक सुसाइड नोट मिला- पुलिस, सुसाइड नोट के अनुसार रुपयों के विवाद से थे परेशान, रुपयों के विवाद से तंग आकर चारों ने दी जान, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, 3 दिसंबर को आंध्रप्रदेश से काशी आए थे चारों, दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के कैलाश भवन का मामला.
।
*IAS मनीषा पंवार का VRS आवेदन स्वीकार*
राज्यपाल ने VRS आवेदन को स्वीकार किया,VRS के लिए स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया,1990 बैच की आईएएस हैं मनीषा पंवार अपर मुख्य सचिव पद पर तैनात थीं मनीषा पंवार,मनीषा पंवार के कार्यकाल में 4 साल बाकी थे
*महाराष्ट्र।।एनसीपी नेता नवाब मलिक को लेकर बीजेपी और अजित पवार गुट में मतभेद आये सामने !
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने NCP नेता अजित पवार को पत्र लिखकर NCP नेता नवाब मलिक को ‘महायुति’ (महागठबंधन) में शामिल नहीं करने के लिए कहा…
*ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार संगठन ने उप जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन*
*नेवादा कौशाम्बी* केंद्र सरकार व सांसद द्वारा बनाये गये बड्स एक्ट 2019 कानून के तहत करोंड़ो जनता का विभिन्न कम्पनियों मे जमा धन वापस दिलाने का सरकार ने कानून बनाया था लेकिन आज तक उनके भ्रष्ट अधिकारी व कर्मचारी ने कानून को लागू नही किया है
तहसील चायल मे ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार संगठन के राष्ट्रीय संयोजक मदन लाल आजाद के आदेशानुसार व जिला अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद राय की अध्यक्षता मे तहसील अध्यक्ष चन्द्रशेखर विश्वकर्मा के माध्यम से दर्जनो कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देते हुए सरकार से मांग किया है कि प्रदेश मे करोड़ो जनता की गाढ़ी कमाई को ठगी करने वालों से धन वापस दिलाया जाए सरकार ने अनियमित जमा योजनायें पाबंदी कानून बड्स एक्ट 2019 के तहत जनता का डूबा हुआ धन वापस दिलाने के लिये 2022 मे आवेदन जमा कराया गया था लेकिन अभी तक भुगतान शुरु नही किया गया जब कि बड्स एक्ट 2019 की धारा 15/6 मे लिखा हुआ है कि नामित अदालत ने 180 दिन के अन्दर समस्त कार्यवाही को सम्पूर्णं कर जमा धन राशि का भुगतान सुनिश्चित करायें लेकिन ऐसा न करके सरकार सिर्फ जनता के साथ छल कर रही है जिससे ठगी की शिकार हुई जनता ने भी अपनी आंखे खोल चुकी है और आने वाले 2024 मे सरकार को सबक सिखाने का काम करेगी सरकार को उखाड़ कर फेंकने का काम करेगी इस मौके पर दर्जनों कार्यकर्ताओं ने खुले लब्जों मे सपथ लिया है इस मौके पर कार्यकर्ता डा. गनेश प्रसाद,अमृत लाल, रामबाबू केशरवानी,नरेन्द्र कुमार,मानसिंह पाल,सुनील कुमार,रामचन्द,मानसिंह कुशवाहा,आफताब अहमद,व अन्य लोग मौजूद रहे
