बुन्देलखण्ड राज्य निर्माण आन्दोलन को दबाने के लिए उत्पीडानात्मक कार्याबाही प्रारम्भ

झांसी। बुन्देलखण्ड राज्य बना देने का बादा राजनाथ सिंह ने मउरानीपुर की जनसभा मैं किया था बर्ष 2021 मैं उनके बारे के सात साल गुजर जाने के बाद जब राज्य निर्माण के सम्बन्ध मैं कोई कार्रवाई नहीं की गई तो उनके झाँसी आगमन पर बुन्देलखण्ड निर्माण मोर्चा के योद्धाओं ने बादा याद दिलाने के लिए उनका पुतला फूंक दिया।
राजनाथ सिंह के झाँसी आगमन पर मोर्चा अध्यक्ष भानू सहाय को पुलिस द्वारा नजर बन्द के बिरोध स्वरूप एवं बुन्देलखण्ड राज्य से बादा खिलाफी किये जाने पर पुतला फूँका।
हम बुन्देलीयो भावनाओं से खेलकर झूठ, फरेब, जुमलेबाजी, बरगला कर बोट लेने बालों के खिलाफ बुन्देलखण्ड क्षेत्र मैं भारी आक्रोश व्याप्त था एवं बढ़ता जा रहा है।
बुन्देलखण्ड राज्य निर्माण का आन्दोलन कुचलने के लिए सत्ता के दबाव मैं पुलिस प्रशासन द्वारा जो दमनात्मक कार्य किया जा रहा है जिस हेतू *बुन्देलखण्ड निर्माण मोर्चा के योद्धा रघुराज शर्मा, हमीदा अंजुम, उत्कर्ष साहू, प्रदीप झाँ ,गोलू ठाकुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट मैं चार्जशीट पेश की* उसकी भर्तशना करते हुए मोर्चा अध्यक्ष भानू सहाय ने कहा कि सत्ता पक्ष के दबाव में ना आन्दोलन थमेगा ना रूकेगा वल्कि और तीब्र गति से बढेगा।
राज्य निर्माण के पक्ष में धरना, प्रदर्शन, काले झंडे दिखाने, पुतला जलाने का कार्य जारी रहेगा।
हम बुन्देलीयो का सपना है कि बुन्देलखण्ड राज्य शीध्र बने जिसके लिए किसी भी तरह की कुर्बानी देने के लिए मोर्चा के योद्धा तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *