बरेली : अंतिम संस्कार से पहले पुलिस ने चिता से उठाया शव
अंतिम संस्कार की सूचना पर पहुंची थी पुलिस। पिता की शिकायत पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पिता ने हत्या की जताई है आशंका।।होटल पर काम करने वाले युवक की इलाज के दौरान हुई थी मौत। माता व पिता के विवाद के चलते मां के साथ रहता था युवक
परिवार व रिश्तेदार पहुंचे थे शव का अंतिम संस्कार करने। थाना सुभाष नगर क्षेत्र का है मामला।
@bareillypolice @Uppolice
दिल्ली: कांग्रेस द्वारा राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के निमंत्रण को अस्वीकार करने पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, “कांग्रेस पार्टी का आरोप बिल्कुल सही नहीं है ये समारोह धार्मिक कार्यक्रम है और बाबा साहब अंबेडकर जी के संविधान ने सभी धर्मों को अपना-अपना अधिकार दे दिया है।….राम मंदिर बन चुका है और ये कोई बीजेपी और RSS का कार्यक्रम नहीं है ये कार्यक्रम राम मंदिर के ट्रस्ट वालों ने रखा है और उन्होंने सभी धर्म और पार्टी के लोगों को बुलाया है। लेकिन कांग्रेस को इस कार्यक्रम में आना नहीं था इसलिए वह किसी तरह का बहाना कर रही है और उनको पीएम मोदी का चेहरा देखना पसंद नहीं है..”
लखनऊ: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर स्पेशल डीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने कहा*, “अयोध्या में जो कार्यक्रम है वो देश और पूरे विश्व के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। उसके लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं…CCTV द्वारा भी निगरानी कराई जा रही है…कार्यक्रम के दिन और उसके बाद आने वाले सभी श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई असुविधा ना हो, इसके लिए भी बेहतर व्यवस्था मुहैया कराई जाएगी…अयोध्या में 10,000 से अधिक CCTV लगाए गए हैं…”
