जनपद झांसी के ब्लाक गरौठा में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन रिपोर्ट: अनिल मौर्य

जनपद झांसी के ब्लाक गरौठा में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं सेवायोजन कार्यालय द्वारा संयुक्त रूप से भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अंतर्गत आज दिनांक 12जनवरी 2024 को गरौठा कन्या इंटर कॉलेज गरौठा में रोजगार मेला का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय श्री जितेन्द्र पटेल जिला पंचायत सदस्य,विशिष्ट अतिथि माननीय डा 0 अरुण मिश्रा चेयरमैन गरौठा श्री सतीश चन्द्र अग्रवाल जी प्रबंधक कन्या इंटर कॉलेज गरौठा एवं श्री लखन दीक्षित सह जिला कार्यवाह आदि द्वारा मेले में उपस्थित युवाओं को संबोधित किया गया और सरकार द्वारा संचालित उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत योजनाओं के विषय में बताया गया जिला समन्वयक उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ लेते हुए रोजगार स्थापित करें इस रोजगार मेले में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना आईटीआई एवं डिप्लोमा होल्डर के साथ 483 अभ्यर्थियों द्वारा पंजीकरण कराया गया जिसके सापेक्ष 157 को विभिन्न अधिष्ठानों सॉफ्टवेयर अकादमी, माइक्रोसॉफ्ट, डेल,टाटा, एक्साइट बैटरी, संधार टेक्नोलॉजी, अंगिरा निवार फैक्ट्री, पुखराज हेल्थ केयर , प्रथम एजुकेशन , एडुवांटेज आदि द्वारा चयनित किया गया माननीय अध्यक्ष महोदय , विशिष्ट अतिथियों एवं जिला समन्वयक उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए । उक्त कार्यक्रम में अध्यक्ष महोदय श्री जितेन्द्र पटेल जिला पंचायत सदस्य महोदय द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए मार्गदर्शन दिया गया एवं रोजगार के महत्व पर प्रकाश डाला | जिला समन्वयक द्वारा सभी अतिथियों और चयनित अभ्यर्थियों का आभार व्यक्त किया गया । जिला कौशल प्रबंधक श्री आदर्श श्रीवास्तव ,श्री नीरज कुमार यादव एवं कीर्ति लता गौर द्वारा प्रतिभागियों को संबोधित किया गया अंत में कार्यक्रम के समापन के अवसर पर सभी के सहयोग से मेले के सफल आयोजन धन्यवाद दिया मेले में राकेश चर्तुवेदी, पुस्पेंद्र , मधुवेंद्र एवम पुरुषोत्तम भैया आदि रोजगार मेले में उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *