झांसी। कोतवाली थाना क्षेत्र के पिछोर रोड पर द्वारकापुरी कॉलोनी के सामने बने एक मकान पर चोरों ने निशाना चाहते हुए हाथ साफ कर दिया। लाखों रुपए की नगदी और जेवरात ले उड़े।
बताया जाता है कि पिछोर रोड पर राम तिवारी रहते हैं । उनकी माताजी बीते रोज ग्वालियर गई हुई थी।
वह मकान में ताला लगाकर ड्यूटी के लिए चले गए आज सुबह जब वापस आए तो देखा घर के ताले टूटे हुए थे ।
अंदर सामान बिखरा पड़ा था । बताया जाता है कि चोर घर से करीब डेढ़ लाख रुपए की नगदी व जेवरात ले गए हैं ।
फिलहाल पुलिस को सूचना दी गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
