कार सेवकों का सम्मान एवं भजन संध्या से गूंजा मुक्ताकाशी मंच झाँसी।भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हेमंत परिहार के नेतृत्व में रिपोर्ट: अनिल मौर्य

कार सेवकों का सम्मान एवं भजन संध्या से गूंजा मुक्ताकाशी मंच
झाँसी।भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हेमंत परिहार के नेतृत्व में झांसी महानगर में कार सेवकों का सम्मान एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें भजन गायिका गिन्नी कौर ने अपने भजनों द्वारा उपस्थित जनमानस का दिल जीत लिया तथा वातावरण को राममय बना दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में बेबी रानी मौर्य कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार रही।इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि बेबी रानी मौर्य ने कहा कि आज पूरे देश प्रदेश व संपूर्ण विश्व में रामलला के मंदिर की स्थापना को लेकर उत्सव का माहौल बना हुआ है। पूरे देश का सपना था हमारे भगवान राम कब मंदिर में बिरजाएंगे, 500 वर्षों की तपस्या के बाद आज भगवान राम के मंदिर की स्थापना का सपना पूरा हुआ ।भगवान राम मंदिर में विराजेंगे अयोध्या में फिर दीपावली व देश विदेश में दीपावली का माहौल बनेगा। जिला अध्यक्ष हेमंत परिहार ने कहा ने कि एकमात्र भारतीय जनता पार्टी ही थी जो इस कार्य को पूर्ण करने हेतु संकल्पित थी और अपने संकल्प को राम मंदिर के सपने को पूरा किया इसके लिए नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित सैकड़ों कार सेवकों का, सहयोग और बलिदान सभी को याद रहेगा। भगवान राम के मंदिर को पूर्ण होने में वक्त लगा लेकिन यह कार्य पूर्ण हुआ यह कार्य केवल भक्ति भाव एवं संकल्प शक्ति से ही पूर्ण हुआ है इसके लिए भारतीय जनता पार्टी एवं केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार एवं प्रदेश सरकार को कोटि-कोटि धन्यवाद एवं कार सेवकों के चरण में मेरा कोटि कोटि प्रणाम। कार्य सबको का सम्मान साल उड़ाकर ब सम्मान पत्र देकर किया गया राम प्रकाश अग्रवाल, हजारी लाल श्रीवास्तव, राजीव गुप्ता, पप्पू राय, रामनारायण सेन, विनोद सबला कार्यक्रम का संचालन निशांत शुक्ला ने किया।अंत में जिला अध्यक्ष हेमंत परिहार ने सभी का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पूर्व मंत्री रवींद्र शुक्ला ,विभाग प्रचारक कुलदीप, संत विलास शिवहरे, विधायक रश्मि आर्या ,एमएलसी रमा निरंजन , महापौर बिहारी लाल आर्य , जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, रामतीर्थ सिंहल ,सुबोध गुवरेले, संतोष सोनी ,रिदमन सिंह ,हनुमंत सिंह नरवरिया, मुकेश मिश्रा, मोहन सिंह यादव, प्रदीप सरावगी , संजय पटवारी,इंजी.राकेश गुप्ता ,आशीष उपाध्याय, दुष्यंत चतुर्वेदी ,निशांत शुक्ला, नीरज सिंह ,सुरेश मनकानी, सोनू ठाकुर, श्रेष्ठ साहू ,जगदीश साहू ,अमित सिंह जादौन,प्रियांशु डे ,सौरभ मिश्रा ,सलिल तिवारी, विकास कुशवाहा, रामरतन कुशवाहा, नीता अवस्थी, अनुज नीखरा, शिवम नायक, संजीव पटैरिया ,बलराम गुप्ता, अभिषेक भार्गव, आशुतोष द्विवेदी ,अमित श्रीवास्तव ,अभिषेक जैन ,नागेंद्र पाल, चित्रा सिंह ,करुणेश बाजपेई ,जगत राजपूत ,अंकुर दीक्षित ,अमर सिद्ध , कपिल बिरसैनिया अहिरवार अनूप करोसिया, मिथलेश साहू, सृजन त्रिपाठी, प्रशांत सक्सेना ,मंगल श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *